Sheet Piling for Deep Excavation.
जब Excavation बहुत गहरी हो और साइड से मिट्टी गिरने का खतरा हो, तब एक Technique काम आती है — Sheet Piling,
आज इस Article हम जानेंगे Sheet Piling for Deep Excavation पूरी Detail में।
![]() |
| Sheet Piling Work Watch Video |
🏗️ Sheet Piling क्या है?
Sheet Piling एक temporary या permanent support system है, जिसमें steel, concrete या wooden sheets को जमीन में vertically drive किया जाता है। ताकि deep excavation के दौरान side soil collapse न हो।
👉 खासकर तब इस्तेमाल होती है जब:
• Excavation ज्यादा deep हो
• आसपास building, road या structure हो
• मिट्टी loose या पानी वाली हो
⚙️ Sheet Piling क्यों जरूरी है?
Sheet Piling लगाने से:
• Excavation की side मिट्टी नहीं गिरती।
• Workers की safety बनी रहती है।
• Nearby building में damage नहीं होता है।
• Water seepage को control किया जा सकता है।
Note: बिना sheet piling के deep excavation खतरनाक हो सकती है।
Sheet Piling के Types.
मुख्य रूप से 3 प्रकार होते हैं:
1. Steel Sheet Piling
• सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला है Piling है।
• यह Strong और durable होता है।
• यह Reusable होती है।
2. Concrete Sheet Piling
• यह Permanent structure के लिए उपयोग किया जाता है।
• Heavy load सह सकती है
3. Timber Sheet Piling
• यह Temporary और shallow excavation के लिए होता है।
• Soft soil में इस्तेमाल किया जाता है।
🛠️ Sheet Piling Installation Process
Sheet Piling लगाने की Step by step Process:
1. पहले excavation area की marking की जाती है।
2. Sheet piles को vertical position में रखा जाता है।
3. Hammer या Vibro Machine से जमीन में drive किया जाता है।
4. जरूरत अनुसार bracing या strutting लगाई जाती है।
5. फिर safe तरीके से deep excavation किया जाता है।
⚠️ Sheet Piling में ध्यान देने वाली बातें :
• Soil type का सही analysis जरूरी होता है। अर्थात soil Soft ,Normal या Hard soil हो सकता है।
• Sheet pile alignment बिल्कुल straight हो
• Water table का ध्यान रखें।
• Proper bracing नहीं तो collapse हो सकता है।
✅ Advantages of Sheet Piling:
✔️ High safety
✔️ Fast construction
✔️ Reusable material
✔️ Urban area में best solution
🎯 Conclusion:
अगर आपको deep excavation करनी है और safety आपकी priority है, तो Sheet Piling सबसे भरोसेमंद method है। इसीलिए sheet pile का अधिक से अधिक उपयोग करें।
धन्यवाद!!

Comments
Post a Comment